ऊना में पंचायत चुनावों का उत्साह चरम पर, पहले दिन 1788 नामांकन दाखिल

डलहौज़ी हलचल (ऊना): पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया। गुरुवार को जिला भर में विभिन्न पदों के लिए कुल 1788 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने […]
ऊना में पंचायत चुनावों का उत्साह चरम पर, पहले दिन 1788 नामांकन दाखिल

डलहौज़ी हलचल (ऊना): पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया। गुरुवार को जिला भर में विभिन्न पदों के लिए कुल 1788 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।

उन्होंने बताया कि इनमें 10 जिला परिषद, 114 पंचायत समिति, 388 प्रधान, 366 उपप्रधान तथा 910 वार्ड सदस्य पदों के उम्मीदवार शामिल हैं।

ऊना और गगरेट में दिखा चुनावी उत्साह

उपमंडल ऊना में कुल 267 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 2 जिला परिषद, 11 पंचायत समिति, 62 प्रधान, 52 उपप्रधान और 140 वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं।

वहीं गगरेट उपमंडल में 329 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें 4 जिला परिषद, 17 पंचायत समिति, 70 प्रधान, 68 उपप्रधान तथा 170 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शामिल हैं।

अंब, हरोली और बंगाणा में भी भारी संख्या में नामांकन

उपमंडल अंब में कुल 456 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 1 जिला परिषद, 37 पंचायत समिति, 91 प्रधान, 105 उपप्रधान तथा 222 वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं।

वहीं हरोली उपमंडल में 311 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं, जिनमें 2 जिला परिषद, 25 पंचायत समिति, 70 प्रधान, 55 उपप्रधान तथा 159 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अलावा बंगाणा उपमंडल में कुल 425 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 1 जिला परिषद, 24 पंचायत समिति, 95 प्रधान, 86 उपप्रधान और 219 वार्ड सदस्य पदों के उम्मीदवार शामिल हैं।

8 और 11 मई को भी भरे जाएंगे नामांकन

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि नामांकन पत्र 8 तथा 11 मई को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। वहीं 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे और अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन