1000 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति से संवरेगा बेटियों का भविष्य – कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ
डलहौज़ी हलचल | डलहौज़ी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक निशुल्क छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई। इस स्कॉलरशिप स्कीम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। योजना के तहत बगढार, बाथरी, डलहौजी और बनीखेत स्कूलों की कक्षा 10+1 और 10+2 में पढ़ने वाली 13 मेधावी छात्राओं को ₹1000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जो बाहरवीं की पढ़ाई पूरी होने तक जारी रहेगी। इस अवसर पर छात्राओं को पहली मासिक किस्त भी सौंपी गई।
rn

rnrn
विद्यार्थियों को प्रेरित किया अनुशासित व परिश्रमी जीवन के लिए
rn
समारोह में छात्रों, अभिभावकों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को अनुशासन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थायी सफलता केवल निरंतर प्रयासों और परिश्रम से ही प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में सफलता की राह में कभी-कभी असफलता आ सकती है, लेकिन हमें अपने लक्ष्य से विचलित हुए बिना आगे बढ़ते रहना चाहिए।
rn
कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में 21वें स्थान पर था, लेकिन अब यह पाँचवें स्थान पर पहुँच गया है, जो राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को क्लस्टर स्तर पर खोलने की योजना बना रही है, जिनमें से सात स्कूल भटियात विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे, जिनमें बगढार को भी शामिल किया गया है।
rn

rnrn
स्किल यूनिवर्सिटी व नशा-मुक्ति की दिशा में प्रयास
rn
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि भटियात में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, ताकि युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा मिल सके। उन्होंने नशा-मुक्त हिमाचल की दिशा में भी छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन में कभी नशा न करने का संकल्प लें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।
rn
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रोत्साहन हेतु ₹31,000 की राशि देने की घोषणा भी की।
rn

rnrn
ट्रस्ट का उद्देश्य और भविष्य की योजनाएं
rn
कार्यक्रम में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत कौल ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्राओं की मदद करना है, ताकि आर्थिक स्थिति उनकी शिक्षा में बाधा न बने। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ट्रस्ट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाएं भी छात्रों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
rn
इस अवसर पर एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, विद्युत विभाग के राजीव ठाकुर, डीएफओ डलहौज़ी रजनीश महाजन, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिव चरण, और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने आए हुए मुख्यातिथि व अतिथियों का सम्मान किया।