विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलेरा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत
डलहौजी हलचल (बलेरा): विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘उमंग-2024’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर शैक्षणिक और बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
nnnn
समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया ने 24 लाख की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन और कला मंच का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के वार्षिक समारोह विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण अवसर होते हैं और यह विद्यार्थियों को और मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं।
nnnnपर्यटन और सड़क विकास को प्राथमिकता
nnnnविधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बलेरा क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत पंजपुला-पातका तथा डूंडियारा बांग्ला-बलेरा जैसी सड़क परियोजनाओं को प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2027 तक क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
nnnn
नई बसों का प्रावधान
nnnnउन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही राज्य परिवहन निगम को 250 नई बसें प्रदान की जाएंगी, जिसमें ज़िला चंबा को प्राथमिकता के आधार पर बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
nnnnसमारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक विद्यालय के लिए 11 हजार और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 21 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
nnnn
इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों में सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद, एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाड़क, ज़िला परिषद सदस्य वानिकी चोभियाल, और प्रधानाचार्य शिक्षक जगजीत आजाद सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
nnnnविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा लाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया।
n