भरमौर: स्वाई गांव में भीषण आग से भारी नुकसान, प्रशासन ने दी सहायता का आश्वासन

n डलहौजी हलचल (भरमौर): चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरोला के स्वाई गांव में शुक्रवार को हुई भीषण आगजनी ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। 33केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण जंगल में आग लग गई, जो धीरे-धीरे फैलकर स्वाई गांव तक पहुंच गई। इस घटना में एक […]
n

डलहौजी हलचल (भरमौर): चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरोला के स्वाई गांव में शुक्रवार को हुई भीषण आगजनी ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। 33केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण जंगल में आग लग गई, जो धीरे-धीरे फैलकर स्वाई गांव तक पहुंच गई। इस घटना में एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान को गंभीर क्षति पहुंची है।

nnnn

इस हादसे में ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। आग की चपेट में आने से लगभग 20 भेड़-बकरियां भी जिंदा जल गईं, जिससे प्रभावित परिवारों पर गहरा आघात पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील भी की है ताकि इस संकट से उबरने में सभी एकजुट होकर मदद कर सकें।

nnnn

प्रशासनिक कार्रवाई और नुकसान का आकलन

nnnn

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार होली देवेंद्र गर्ग प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में दो मकानों के जलने की पुष्टि हुई है, जिनमें एक दो मंजिला और एक तीन मंजिला मकान शामिल है। प्रशासनिक टीम और कानूनगो द्वारा नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।

nnnn

विडियो न्यूज़

nnnn
nhttps://youtu.be/N7Dv_k1BJv4n
n
विज्ञापन