खडार स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
डलहौज़ी हलचल (सलूणी) : 16 जुलाई 2025 को सलूणी तहसील की राजकीय उच्च पाठशाला खडार में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा से सुपरवाइज़र पंकज कुमार और केस वर्कर चैन सिंह ने भाग लिया और उपस्थित छात्रों व शिक्षकों को बच्चों के संरक्षण से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।
nnnnहेल्पलाइन नंबर 1098 और उससे मिलने वाली सेवाओं की जानकारी
nnnnकार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियाँ और टोल फ्री नंबर 1098 के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि यह सेवा नशे की गिरफ्त में आए बच्चों, अनाथ या अर्ध-अनाथ बच्चों, स्कूल छोड़ चुके, मानसिक या शारीरिक रूप से अक्षम, घरेलू हिंसा या यौन उत्पीड़न के शिकार, बाल मजदूरी अथवा बाल विवाह से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24×7 उपलब्ध है।
nnnnसुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श पर बच्चों को किया गया जागरूक
nnnnबच्चों को “सुरक्षित स्पर्श” और “असुरक्षित स्पर्श” की पहचान कराने के लिए सहज और प्रभावशाली तरीके से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी असुविधाजनक स्थिति में वे बिना झिझक 1098 नंबर पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।
nnnnसोशल मीडिया, बाल तस्करी और शोषण जैसे संवेदनशील विषयों पर चर्चा
nnnnकार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से बच्चों को ब्लैकमेल करता है, मानसिक रूप से परेशान करता है या बहलाने-फुसलाने की कोशिश करता है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। बाल तस्करी, नशाखोरी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों पर गहन चर्चा की गई। इसके साथ सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान की जानकारी भी दी गई।
nnnnबाल-विवाह और बाल-मजदूरी की रोकथाम पर विशेष जागरूकता
nnnnबाल-विवाह और बाल-मजदूरी की सामाजिक बुराइयों, उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और कानूनी कार्यवाहियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। छात्रों और शिक्षकों को इसके गंभीर परिणामों से अवगत कराया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधियों ने यह आश्वासन भी दिया कि किसी भी संवेदनशील मामले में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सूचनाकर्ता यदि चाहे तो खुद नियंत्रण कक्ष में अपनी जानकारी को गोपनीय रखने के लिए कह सकता है, और इसका पूर्ण पालन किया जाएगा।
nnnnकार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और 66 बच्चों ने लिया भाग
nnnnइस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक महेश कुमार, टीजीटी आर्ट्स मेहर सिंह, भाषा अध्यापक बालम सिंह, टीजीटी मेडिकल सविता, शास्त्री प्रताप सिंह, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापिका मीनाक्षी, शारीरिक अध्यापक नरेश कुमार, कंप्यूटर शिक्षक पंकज कुमार, तथा तीन अन्य गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों सहित कुल 66 छात्र उपस्थित रहे।
n