Chamba : ककीरा क्षेत्र के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे कृष्ण भगवान के भजन

डलहौज़ी हलचल (Chamba) : कल सुबह से ही बकलोह के शिव नागेश्वरधाम मंदिर को  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया । मंदिर के अंदर बाल लड्डु गोपाल को पालने में बिठाकर कर स्थापित कर  दिया गया था और पालने को चारों से  सुन्दर लड़ियों और फूलों  से सजाया गया।rnrnश्री कृष्ण जन्माष्टमी […]

डलहौज़ी हलचल (Chamba) : कल सुबह से ही बकलोह के शिव नागेश्वरधाम मंदिर को  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया । मंदिर के अंदर बाल लड्डु गोपाल को पालने में बिठाकर कर स्थापित कर  दिया गया था और पालने को चारों से  सुन्दर लड़ियों और फूलों  से सजाया गया।rnrnश्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गाँव की महिलाओं औऱ लड़कियों ने वर्त लिया और संध्या के समय वे सभी मंदिर परिसर में एकत्रित होना शुरू हो गई।  तदोपरांत मंदिर के पंडित के द्वारा सभी महिलाओ को पूजाअर्चना करवाई गई। वहीँ मंदिर परिसर में महिलाओं ने श्री कृष्ण के सुन्दर भजनो से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया । वहीँ महिलाओ ने दांडी नृत्य भी किया। रात भर महिलाएं कृष्ण के भजनों में झूमते हुए नज़र आई और   सुबह 5 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।rnrnवहीँ  ककीरा बकलोह कुमलाड़ी,चिलामा, औऱ घटासनी में भी बहुत ही धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व  मनाया गया।rnrn

विज्ञापन