Chamba News : विधानसभा अध्यक्ष ने निर्मला देवी के निधन पर आज़ाद बंधुओं से मिलकर जताया शोक

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने गत दिवस श्रीमती निर्मला देवी के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त  किया और आज़ाद भाइयों को इस सदमे से उभरने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। nnnn गत 19 अप्रैल को निर्मला देवी का कैंसर की बीमारी […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने गत दिवस श्रीमती निर्मला देवी के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त  किया और आज़ाद भाइयों को इस सदमे से उभरने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

nnnn

गत 19 अप्रैल को निर्मला देवी का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। पिछले चार महीनों से उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। उनकी आयु 75 वर्ष थी। उन्होंने एक सफल व प्रभावी जीवन जिया। उनके पांच बेटे हैं जिनमें कृष्ण चंद टीजीटी के पद पर कार्यरत हैं, जगजीत आज़ाद प्रधानाचार्य, सुभाष साहिल भूतपूर्व जिलापरिषद सदस्य, ओम आज़ाद टीजीटी व एनपीएससीए राज्य प्रवक्ता व शाम अजनबी साहित्यकार हैं।

nnnn

विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि इन सब बच्चों को इतना कामयाब बनाने में निर्मला देवी की मुख्य भूमिका रही। इस तरह की मिसाल कहीं कहीं ही देखने को मिलती है कि इतने बड़े परिवार में सभी बच्चे इतने सफल हों। अध्यक्ष महोदय ने उनके जीवन के दौरान संघर्ष की प्रशंसा की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

n
विज्ञापन