चंबा में 22 मई को कई क्षेत्रों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शेड्यूल
डलहौज़ी हलचल (चंबा): विद्युत उपमंडल चंबा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 22 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 तेजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते कई 11 केवी और 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह कार्य वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (संरक्षण एवं परीक्षण) के दिशा-निर्देशनुसार किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा असर
सहायक अभियंता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सिटी-I फीडर के तहत प्रभावित क्षेत्र
सुलतानपुर, ओबड़ी, माई का बाग, सरोडी, जोत की कोठी, रुफला, घागनी, चंबी, इंडस्ट्रियल एरिया, बालू, तड़ोली, परेल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, शीतला पुल, एचआरटीसी वर्कशॉप, लोअर और अपर जुलाखड़ी, भरमौर चौक, मुगला और हरदासपुरा।
सिटी-II फीडर के प्रभावित क्षेत्र
हटनाला, शॉपिंग परिसर, बनगोटू, चमिशनी, अपर कसाकड़ा, सर्किट हाउस, कोर्ट परिसर, उपायुक्त कार्यालय, आईटीआई चंबा और गांव बन्नू।
पक्काटाला फीडर
पक्काटाला, सिविल हॉस्पिटल, जनसाली, रामगढ़, कश्मीरी मोहल्ला और चरपट मोहल्ला।
राजेरा फीडर
मुगला, करियां, भरियां कोठी, ज़िल्लो, राजेरा, बैली, भगियार, घणोता, गुड्डा, संगेड़ और ककला।
राजनोंन फीडर
सुराड़ा, चौंतरा, टीवी वार्ड, धडॉग, हरदासपुरा और कालोनी क्षेत्र।
खजियार फीडर
मंगला, साच, खजियार, गेट, बासौदन, तलाई, टापून, सरोडी और राठियार क्षेत्र।
सरोल फीडर
सरोल, घोलटी, भद्रम, सिदपुरा, नखली, राजपुरा, मेडिकल कॉलेज और तड़ोली।
कियाणी फीडर
फोलगत, नानू, भगरोता, अपर घोलटी, फाट, रोड़ी और कालोता।
33 केवी मरेडी फीडर
सिल्लाग्राट, लंजी, बारोर, साहू, पलयूर, उटीप, जमुहार और आसपास के क्षेत्र।
विभाग ने मांगा सहयोग
सहायक अभियंता तेजू राम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मरम्मत कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा।
उन्होंने लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।
