“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में ककीरा स्कूल के बच्चों ने रोपे 100 पौधे

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) भूषण गुरंग   : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा के 60 छात्रों ने सोमवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वन विभाग डलहौज़ी के सहयोग से 100 पौधे रोपे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 50 […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) भूषण गुरंग   : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा के 60 छात्रों ने सोमवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वन विभाग डलहौज़ी के सहयोग से 100 पौधे रोपे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 50 छात्र-छात्राएँ तथा इको क्लब के 10 सदस्य शामिल हुए।

nnnn

वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम नाग मोड़ के समीप वन क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें पीपल, शहतूत, शीशम, अर्जुन जैसी पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

nnnn

इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बकलोह श्री अनिल जसवाल, ब्लॉक अधिकारी श्री चमन लाल, वन रक्षक श्रीमती काजल, वनमित्र कुमारी इशिता सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

nnnn

कार्यकारी प्रधानाचार्या अंजलि वशिष्ट ने इस अभियान की सफलता में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एनएसएस प्रभारी रोशन लाल, शिवानी, इको क्लब प्रभारी श्रीमती प्रीति गुरंग, और प्रवक्ता निखिल को पौधारोपण स्थल तक विद्यार्थियों को सुरक्षित ले जाने और वापस लाने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

nnnn

रेन्ज ऑफिसर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, तो हमारा जीवन भी स्वस्थ रहेगा।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अभियान में भागीदारी के लिए धन्यवाद भी दिया।

nnnn

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को जलपान भी प्रदान किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

n
विज्ञापन