कनिका डायग्नोस्टिक सेंटर ने प्रेरणा संस्था को भेंट की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : ग्राम घोलटी, डाकघर सरोल स्थित कनिका डायग्नोस्टिक सेंटर ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन प्रदान की। इस मशीन का विधिवत शुभारंभ सेंटर परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में किया गया।
nnnnउल्लेखनीय है कि यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन अस्थमा, हृदय रोग, फेफड़ों के कैंसर तथा अन्य सांस संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत प्रदान करेगी। स्थानीय स्तर पर ऐसे उपकरणों की उपलब्धता से जरूरतमंद रोगियों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
nnnnजनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल
nnnnप्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कनिका डायग्नोस्टिक सेंटर, विशेष रूप से विशाल सिंह बिजलवान और कनिका नैयर बिजलवान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपक भाटिया ने यह भी आश्वासन दिया कि जन सहयोग से भविष्य में और भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें जिला चंबा के अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
nnnnकार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
nnnnइस अवसर पर विशाल सिंह, कनिका नैय्यर, राकेश, मनीषा, नेक सिंह, विजय, अशोक कुमार, सिद्धांत और दीपक भाटिया सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
n