डलहौजी छावनी में शहीद भगत सिंह के भतीजे ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, भगत सिंह पार्क में देशभक्ति का माहौल

n डलहौजी हलचल (डलहौजी): डलहौजी छावनी के भगत सिंह पार्क में आजादी के महानायक शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह और उनकी धर्मपत्नी मनजीत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने भगत […]
n

डलहौजी हलचल (डलहौजी): डलहौजी छावनी के भगत सिंह पार्क में आजादी के महानायक शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह और उनकी धर्मपत्नी मनजीत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया।

nnnn

मुख्य अतिथि का सम्मान और स्वागत

nnnn

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंटोनमेंट बोर्ड की अधिशासी अधिकारी मैवल क्रिश्चियन ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह और उनकी धर्मपत्नी को शॉल और टोपी द्वारा सम्मानित किया गया। मनोनीत पार्षद विनोद महाजन ने भी अतिथियों का स्वागत किया। कैंटोनमेंट बोर्ड के स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं।

nnnn
डलहौजी छावनी
डलहौजी छावनी
nnnn

देशभक्ति का संदेश

nnnn

कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीत ने माहौल को और भी देशप्रेम से भर दिया। अधिशासी अधिकारी मैवल क्रिश्चियन ने इस अवसर पर कहा, “हम सौभाग्यशाली हैं कि आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के परिवार के सदस्य से मिलने का अवसर मिला।” उन्होंने कहा कि देशभक्तों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

nnnn

किरणजीत सिंह का संबोधन

nnnn

मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह ने कहा, “डलहौजी आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां सरदार अजीत सिंह की समाधि और भगत सिंह पार्क को जिस प्रकार संरक्षित किया गया है, वह सराहनीय है। यह पार्क प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति का संदेश देता है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।”

nnnn

उन्होंने अपने परिवार के बलिदानों को याद करते हुए बताया कि उनके चाचा भगत सिंह और दादा सरदार अजीत सिंह ने कैसे स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा, “आज हम जिस आजाद भारत में रह रहे हैं, वह इन वीरों की कुर्बानियों का परिणाम है।”

n
विज्ञापन