प्रेमनगर स्कूल में बैग फ्री डे पर बच्चों की खुशियों की महफिल, खेलकूद व संगीत ने बढ़ाया उत्साह

डलहौज़ी हलचल (नाहन)  कपिल शर्मा  :  राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में इस शनिवार माह के अंतिम शनिवार को “बैग फ्री डे” के अवसर पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा निर्धारित इस दिन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों के बोझ से राहत देकर उन्हें […]

डलहौज़ी हलचल (नाहन)  कपिल शर्मा  :  राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में इस शनिवार माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे” के अवसर पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा निर्धारित इस दिन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों के बोझ से राहत देकर उन्हें रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।rn

प्रतियोगिताओं ने बच्चों में भरा जोश

rnइस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए खेलकूद, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नृत्य, गायन और दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।rnrnविद्यालय स्टाफ का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे गुण सिखाती हैं।rn

अभिभावकों की सराहना, सुझाव भी

rnविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरकार और विभाग को ऐसी पहल को आगे बढ़ाना चाहिए। उनका मानना है कि हर स्कूल में ऐसे आयोजन नियमित रूप से हों ताकि बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।rnrnअभिभावकों का यह भी सुझाव रहा कि बैग फ्री डे को सिर्फ औपचारिकता न बनाकर बच्चों के मानसिक और रचनात्मक विकास का एक मंच बनाया जाए, जिसमें स्थानीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक मेले भी जोड़े जाएं।

विज्ञापन