मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को दिया भरोसा: “राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है”
डलहौज़ी हलचल (मंडी) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सराज विधानसभा क्षेत्र में भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद दूसरे दिन भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा, “मैं आपके साथ हूं, जितना भी खर्च आएगा, हम पुनर्वास करेंगे।” इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए ₹7 करोड़ की विशेष राहत राशि जारी करने की घोषणा की।
nnnnदेजी, बाड़ा और स्यांज में भारी जनहानि, लापता लोगों की तलाश जारी
nnnnसराज क्षेत्र के देज़ी गांव में बादल फटने से 11 लोग लापता हैं, बाड़ा में 2 और स्यांज गांव में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
nnnnपुनर्वास नीति पर विचार, असुरक्षित घरों को मिलेगी संपूर्ण सहायता
nnnnमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन घरों में गाद, मलबा और बड़े पत्थर जमा हैं या जो अब निवास योग्य नहीं रह गए, उन्हें पूर्ण क्षतिग्रस्त घोषित किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को अधिकतम मुआवजा मिल सके। फूलों की खेती और सेब बागवानी को हुए नुकसान का भी आकलन करने के आदेश दिए गए।
nnnnबोले मुख्यमंत्री: लाएंगे वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी
nnnnबाड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी” पर विचार किया जा रहा है ताकि आपदा प्रभावितों को स्थायी रूप से बसाया जा सके। चूंकि 68% भूमि वन क्षेत्र में आती है, इसलिए इस नीति के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक होगी।
nnnnथुनाग में सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा
nnnnथुनाग विश्राम गृह में आपदा राहत कार्यों में जुटी NCC छात्राओं से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने थुनाग क्षेत्र में सीबीएसई आधारित स्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं और एनसीसी के सेवा कार्यों की सराहना की।
nnnnसड़क, जल व विद्युत बहाली के लिए त्वरित धनराशि
nnnnमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले जारी किए गए ₹2 करोड़ के अतिरिक्त अब लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग को ₹2-2 करोड़ और खंड विकास अधिकारी को ₹1 करोड़ की धनराशि तत्काल उपलब्ध करवाई गई है ताकि बहाली कार्यों को गति दी जा सके।
nnnnसेना और बचाव दलों की भूमिका सराहनीय
nnnnभारतीय सेना के ब्रिगेडियर यजुवेंद्र सिंह ने राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस समय क्षेत्र में सेना के 26 जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड राहत में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
nnnnतस्वीरें
nnnn







