PS5 के लिए जोड़ी गुल्लक, लेकिन आपदा पीड़ितों को दे दिए सारे पैसे – धर्मशाला के छात्र ने किया दिल जीतने वाला काम

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) : धर्मशाला के समीप स्थित शिल्ला चौक का एक 13 वर्षीय छात्र आज पूरे हिमाचल प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। सक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रथम पुरी ने वो कर दिखाया, जो शायद बड़े-बड़े लोग सोच भी न पाएं।rn प्रथम कई महीनों से […]

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) : धर्मशाला के समीप स्थित शिल्ला चौक का एक 13 वर्षीय छात्र आज पूरे हिमाचल प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। सक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रथम पुरी ने वो कर दिखाया, जो शायद बड़े-बड़े लोग सोच भी न पाएं।rn

प्रथम कई महीनों से अपने पसंदीदा गेमिंग कंसोल प्लेस्टेशन फाइव (PS5) को खरीदने के लिए गुल्लक में पैसे जोड़ रहा था। लेकिन जब उसने मीडिया में मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में आई भीषण आपदा की खबरें देखीं और पीड़ित परिवारों की स्थिति जानी, तो उसने एक ऐसा फ़ैसला लिया जिसने सभी को भावुक कर दिया।

rn

प्रथम ने अपनी गुल्लक तोड़ी और उसमें जमा संपूर्ण राशि आज जिला उपायुक्त कार्यालय, धर्मशाला में जाकर सिराज आपदा राहत कोष में दान कर दी। यह राशि प्रशासन के माध्यम से आपदा पीड़ितों तक पहुँचाई जाएगी।

rn

इस मानवीय पहल पर उपायुक्त कांगड़ा, हेमराज बैरवा (IAS) ने भी प्रथम की प्रशंसा करते हुए कहा,

rn

इस उम्र में ऐसा सोच और संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायक है। प्रथम ने यह दिखा दिया है कि मदद करने के लिए उम्र नहीं, जज़्बा चाहिए।”

rn

प्रथम की इस दरियादिली और जागरूकता ने सिर्फ़ उसके स्कूल या मोहल्ले तक नहीं, बल्कि पूरे राज्यभर में एक मिसाल कायम की है। इस घटना ने यह भी साबित किया है कि जब बात मानवता और इंसानियत की हो, तो अपनी इच्छाओं को भी त्याग देना एक महान क़दम होता है।

rn

खेल बाद में भी खेले जा सकते हैं, लेकिन ज़रूरतमंदों की मदद का मौका बार-बार नहीं आता”, प्रथम ने बिना कुछ कहे ये बात अपने कार्यों से साबित कर दी।

विज्ञापन