कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों को लेकर उत्साह, अब तक 6559 नामांकन दाखिल

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला): कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 मई तक कुल 6559 नामांकन पत्र […]
कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों को लेकर उत्साह, अब तक 6559 नामांकन दाखिल

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला): कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 मई तक कुल 6559 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद हेतु 1407, उप-प्रधान पद हेतु 1404, वार्ड सदस्य पद हेतु 3295, पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 393 तथा जिला परिषद सदस्य पद हेतु 60 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए सबसे ज्यादा नामांकन

जिला पंचायत अधिकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए फतेहपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 120 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि रैत ब्लॉक में 117 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

उप-प्रधान पद हेतु प्रागपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 122 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए प्रागपुर ब्लॉक में 339 तथा फतेहपुर ब्लॉक में 303 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों पर भी बढ़ी हलचल

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक 32-32 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए ज्वाली खंड के कबाड़ी वार्ड में सबसे अधिक 5 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जबकि खोली और ठारू वार्ड में 4-4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला भर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार लगातार नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

विज्ञापन