राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम
डलहौज़ी हलचल (मंडी) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों को चरणबद्व तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इस के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चालकों तथा परिचालकों को विश्राम करने तथा ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चालक तथा परिचालक बेहतर तरीके से अपना कार्य कर सकें।
nnnn
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
nnnnउन्होंने कहा कि प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
nnnn
इस अवसर पर एचआरटीसी के कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया।
nnnnइस अवसर पर विधायक होशियार सिंह, पूर्व में प्रत्याशी रहे डा राजेश शर्मा, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, डीएसपी तथा एचआरटीसी के अधिकारी उपस्थित थे।
n